टीम इंडिया के मुख्य कोच पद के लिए चली आ रही रस्साकशी आखिरकार शुक्रवार को समाप्त हुई। टीम इंडिया के नए कोच के तौर पर एक बार फिर रवि शास्त्री को चुना गया है। मुंबई में शुक्रवार शाम तकरीबन सबा छह बजे शुरू हुई प्रेस कांफ्रेंस में कपिल देव की अगुआई वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने इसकी घोषणा की।
शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शास्त्री ही इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही। रवि शास्त्री अगलेे दाे साल तक टीम इंडिया के मुख्य कोच पर पर बने रहेंगे। गौरतलब है कि टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए दो हजार से ज्यादा आवेदन आए थे, जिसके बाद कपिल देव की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने छह लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया था, जिसमें तीन भारतीय और तीन विदेशी उम्मीदवार थे।
बता दें कि शास्त्री के नाम का एलान करते वक्त कपिल देव ने कहा कि खिलाड़ियों से इस बारे में कोई राय नहीं ली गई। बोर्ड ने जो दिशा निर्देश दिया था उसी आधार पर कोच का चुनाव किया गया है। वहीं, समिति के एक और सदस्य अंशुमान गायकवाड़ ने कहा कि शास्त्री पहले से ही टीम के साथ हैं। वह टीम को जानते हैं उनके पास प्लान था। वहीं शास्त्री खिलाड़ियों और सिस्टम को जानते हैं और यह उनके साथ अच्छा रहा है ऐसे में आइए जानते हैं कि रवि शास्त्री किन पांच उम्मीदवारों को पछाड़कर एक बार फिर टीम इंडिया के मुख्य कोच बने?