टीम इंडिया के अगले का कोच का एलान अब से कुछ ही देर बाद होने वाला है। भारतीय टीम के कोच पद के लिए 2 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। मगर कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट एडवाइजरी काउंसिल ने 6 लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया है। जिसमें तीन भारतीय तो तीन विदेशी उम्मीदवार हैंं। मुंबई में इंटरव्यू जारी है। वेस्टइंडीज दौरे पर गए वर्तमान कोच रवि शास्त्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे।
शास्त्री के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी, वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर फिल सिमंस, टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत और टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच रॉबिन सिंह इस दौड़ में शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रवि शास्त्री का चुना जाना लगभग तय है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से 5 कारण हैं, जिसके बूते रवि शास्त्री इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।