जो रूटूै
- फोटो : twitter@ICC
30 वर्षीय रूट ने अपने टेस्ट करियर के 100वें मुकाबले में यह शतक लगाया है। यह उनके टेस्ट करियर का 20वां शतक है। भारत में उनका दूसरा जबकि भारत के खिलाफ टेस्ट में पांचवां शतक है। बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान ने भारत में खेले गए सभी सातों टेस्ट मुकाबले में 50 से अधिक का स्कोर किया है। 8300 से ज्यादा टेस्ट रन बना चुके रूट ने इससे पहले नागपुर में (73, 20*), राजकोट (124, 4), विशाखापट्नम (53, 25), मोहाली (15, 78), मुंबई (21, 77), चेन्नई (88, 6) रन बनाए थे।