फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी और कोहली के मतभेदों के बीच शास्त्री की हुई इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा है वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बीच टकराव है।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और भारतीय टीम एकजुट है और एक-दूसरे के लिए खेलने में विश्वास करती है। इसी कारण टीम इंडिया पिछले साल 70 प्रतिशत मुकाबले जीते थे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि विराट अभी केवल 26 साल के हैं, वह समय के साथ और परिपक्व होंगे। आप उन्हें कप्तान के रूप में एक या दो साल का समय तो दीजिए। पूर्व ऑलराउंडर ने वनडे कप्तान धोनी की तारीफ में कहा कि वह महान खिलाड़ी हैं जिनका अपना एक अंदाज है।
विज्ञापन

शास्‍त्री बोले, "धोनी का अंदाज ही निराला है"

रवि शास्‍त्री ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने जिस तरीके से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा, यह उनका अपना तरीका था। वर्ना कई क्रिकेटर सौ टेस्ट क्लब में आना चाहते हैं। शास्त्री की नजर में अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और शिखर धवन का श्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। सभी 26-28 साल के हैं। उनके आंकड़ों ने ही नहीं बल्कि खेलने के अंदाज ने भी मेरे दिल का छूआ है।

उन्होंने कहा कि इन दिग्गजों ने ऑस्ट्रेलिया जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भी आक्रामक तेवर दिखाने में पीछे नहीं रहते। कोहली तो बेहतरीन हैं, ऑस्ट्रेलिया में हम टेस्ट हारे लेकिन जीत का लक्ष्य रखकर हमने चार टेस्ट मैचों में अच्छे रन बनाए।

वहीं, वर्ल्ड कप में भी हमने हर मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान धोनी ने तेज गेंदबाजों को लेकर अपनी चिंता जताई है लेकिन टीम डायरेक्टर का कहना है कि इसको लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। हां गेंदबाजी को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। एक टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने की जरूरत होती है। टीम को विभिन्न परिस्थितियों के लिहाज से गेंदबाज तलाशने होंगे।
विज्ञापन

सचिन ने दी रहाणे को कप्तानी की शुभकामनाएं

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम के नए कप्तान अजिंक्य रहाणे को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि भारतीय टीम दौरे में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले 15 वर्षों में रहाणे मुंबई के ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 2000 में यह दायित्व संभाला था।

वहीं,  जिम्बाब्वे दौरे पर मिलने वाले संभावित मौके का फायदा उठाने को बेताब भारत के ओपनर मुरली विजय ने कहा है कि 2008 से खेले 32 टेस्ट मैचों में मिली सफलता के बाद उन्हें वनडे टीम में जगह बनाने की उम्मीद थी।

जिम्बाब्वे में तीन वनडे और दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए विजय को अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली भारत की 15 सदस्यीय दूसरी श्रेणी की टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें