पहले ही 206 करोड़ रुपए के घोटाले में घिरी महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे अब एक और नए मामले में फंसती नजर आ रही हैं। पंकजा पर आरोप लगा है कि उन्होंने जल संरक्षण परियोजनाओं के लिए दो ठेके दिए थे, जिनमें सरकारी नियमों की अनदेखी की गई है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक गांवों को सूखे से राहत देने के लिए महाराष्ट्र सरकार जलयुक्त शिविर योजना लेकर आ रही है। पंकजा मुंडे पर इस योजना में अपने करीबी ठेकेदार के लिए ठेके पास कराने का आरोप लगा है।
इस योजना के तहत कुल 1.4 करोड़ के ठेके दिए गए, लेकिन जिस कंपनी को यह ठेका दिए गए, वह सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी है इस कंपनी को बोली लगाने की प्रकिया से बाहर कर दिया गया था। इसके बाजजूद इस कंपनी को ठेका मिल गया।