फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC FINAL: खिताबी हार पर कोच शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं

Thu, 24 Jun 2021 07:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं।
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दुनिया को पहला टेस्ट चैंपियन मिल गया। इस हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। कोच शास्त्री ने कहा कि इन परिस्थितियों में जिस टीम ने बेहतर खेला, उसकी जीत हुई है और वह इस जीत की हकदार थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं। उन्होंने ट्वीट किया, 'इन परिस्थितियों में अच्छी टीम ने जीत हासिल की। विश्व खिताब के लिए न्यूजीलैंड को लंबे इंतजार से इंतजार था, यह टीम जीत की हकदार थी। यह जीत इस बात का गवाह है कि बड़ी चीजें आसानी से नहीं मिलतीं। न्यूजीलैंड ने वाकई शानदार खेला। आपका सम्मान।'

विज्ञापन

 


सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल मैच से नहीं- कोहली
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के सुर में सुर मिलाते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल के आधार पर नहीं बल्कि 'बेस्ट आफ थ्री फाइनल' के जरिए होना चाहिए। फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद कोहली ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा, 'मैं इसका पक्षधर नहीं हूं कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का निर्धारण एक फाइनल मैच से हो।' उन्होंने कहा, 'अगर टेस्ट श्रृंखला है तो तीन टेस्ट से ही पता चलता है कि किस टीम में वापसी की क्षमता है। ऐसा नहीं होता कि दो दिन अच्छा खेले और फिर आप अचानक अच्छी टेस्ट टीम नहीं हैं। मैं यह नहीं मानता।'

सही मानसिकता से खेलने वाले लोगों की दरकार- कोहली
हार के बाद कोहली ने कहा, 'टीम में सही मानसिकता से खेलने वाले लोगों को लाने की दरकार है। हम एक साल तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। हमें इस पर चर्चा करने की जरूरत है। हमें नए सिरे से इस पर प्लान बनाना होगा। आप अगर हमारी सीमित ओवरों की टीमे को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि हमारे पास गहराई और खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसी जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें