फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री समेत टीम इंडिया का पूरा सपोर्टिंग स्टाफ हो सकता है बाहर

Mon, 23 May 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनते ही अनुराग ठाकुर का नए कोच के लिए विज्ञापन देने का अहम निर्णय लिया। माना जा रहा है कि इससे रवि शास्त्री और टीम सपोर्ट स्टाफ संजय बांगड़, आर श्रीधर और भारत अरुण के टीम के साथ जुड़ने के रास्ते पर विराम लग सकता है।
विज्ञापन


ये सभी 2014 के इंग्लैंड दौरे से टीम के साथ हैं। बांगड़, अरुण और श्रीधर टीम के साथ क्रमश: गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में जुड़े रहे हैं। टीम डायरेक्टर के रूप में शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के साथ मार्च-अप्रैल में समाप्त हो गया था।

यह मुमकिन है जो भी नया मुख्य प्रशिक्षक आएगा वो अपने साथ नया सपोर्ट स्टाफ भी लेकर आएगा। बांगड़ आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जुड़े हैं लेकिन टीम पिछले दो सीजन से निचले पायदान पर है। श्रीधर भी टीम के साथ दो साल से हैं। भारत अरुण रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के साथ जुड़े हैं लेकिन गेंदबाजी ही बंगलोर का कमजोर पक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें