फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने आधिकारिक रूप से किया कोच पद के लिए आवेदन

Mon, 03 Jul 2017 05:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रवि शास्त्री - फोटो : ANI
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री ने आधिकारिक रूप से टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है। शास्त्री ने बीसीसीआई द्वारा आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने के बाद कोच पद के लिए आवेदन करने की सहमति जताई थी। 
विज्ञापन
Ravi Shastri has formally applied for the head coach of Indian men's cricket team, says BCCI sources. pic.twitter.com/3NhQrKkVPi — ANI (@ANI_news) July 3, 2017


शास्त्री कोच के रूप में कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद हैं। विराट कोहली ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सामने भी अपनी पसंद रख दी थी। 

टीम इंडिया का कोच बनने की दौड़ में कई दिग्गज शामिल हो गए हैं। शास्त्री को सीएसी के सामने टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस, वीरेंद्र सहवाग, व्यंक्टेश प्रसाद से खुद को बेहतर साबित करना होगा। ऐसे में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं। ऐसे में सबकी नजरे उनपर है कि वो किस आधार पर नए कोच का चयन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें