रवि शास्त्री ही टीम इंडिया के कोच पद के लिए पहली पसंद नजरप आ रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिय के मुख्य कोच चुनने के लिए नियुक्त की गई क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) न साफ कर दिया है कि वह इस पद के लिए किसी विदेशी को चुनने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में रवि शास्त्री का दोबारा चुनना तय माना जा रहा है। बताते चले कि पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमान गायकवाड और शांता रंगास्वामी को कोच चुनने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएसी ही चुनेगी कोच
कोच की नियुक्ति के सम्बंध में अंतिम फैसला सीओए को लेना है और इस बारे में सीओए अध्यत्र विनोद राय भी अपनी स्थिति साफ कर चुके हैं। बोर्ड ने अभी तक सीएसी को आवेदन करने वाले लोगों के इंटरव्यू के लिए तारीख नहीं सौंपी है लेकिन इस सम्बंध में जल्द ही कोई सूचना सीएसी को दी जाएगी। राय ने कहा था कि इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होंगे।