फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद खान के पिता का हुआ निधन, घर जाने के बजाय खेलेंगे बिग बैश लीग का मैच

Mon, 31 Dec 2018 06:53 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राशिद खान
विज्ञापन

अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के पिता का रविवार को निधन हुआ। अपने पिता के सम्मान में राशिद खान ने बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के खिलाफ मैच खेलने का फैसला किया है। बीबीएल में राशिद खान एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपने आधिकारिक बयान में इस खबर की पुष्टि की।

विज्ञापन


बयान में कहा गया, राशिद खान एडिलेड में अपने पिता के सम्मान में सिडनी थंडर के खिलाफ मैच खेलना चाहते हैं। राशिद के पिता का रविवार को निधन हुआ और उन्होंने एडिलेड में रूककर मैच खेलने का फैसला किया है। स्ट्राइकर्स राशिद और उनके परिवार के प्रति इस कड़े समय में अपनी संवेदना प्रकट करते हैं। परिवार ने अपनी निजता की गुजारिश की है। 

खान ने अपने पिता के निधन की जानकारी ट्विटर पर दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आज मैंने अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण इंसान को खो दिया। मेरे पिता को। मुझे अब समझ आया कि आप हमेशा मुझे मजबूत बनने के लिए क्यों कहते थे क्योंकि आप जानते थे कि आपके जाने का दुख झेलने के लिए मुझे मजबूत बनना पड़ेगा। आप हमेशा मेरे रहेंगे। आपकी कमी खलेगी।'
विज्ञापन






खान बीबीएल में अपना दूसरा सत्र खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में पांच विकेट चटकाए हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स का एडिलेड ओवल में सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें