इंडियन टी-20 लीग में दो अफगानी खिलाड़ी जमकर धमाल मचा रहे हैं। हैदराबाद के लिए खेलने वाले राशिद खान और मोहम्मद नबी जहां अपनी टीम के लिए 'तुरुप के इक्के' साबित हो रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी राष्ट्रीय टीम अफगानिस्तान में विश्वकप से पहले जमकर उथल-पुथल चल रही है।
विज्ञापन
2 of 4
राशिद खान (टी-20 कप्तान)
दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी टीम का कप्तान बदल दिया। अलग फॉर्मेट अलग कप्तान नीति अपनाते हुए एसीबी ने राशिद खान को टी-20, गुलबदीन नायब को वन-डे और रहमत शाह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया है।
विज्ञापन
3 of 4
रहमत शाह (टेस्ट कप्तान)
- फोटो : पीटीआई
अब असगर की जगह नायब इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की अगुवाई करेंगे। अफगान बोर्ड ने राशिद खान को वनडे फॉर्मेट में टीम का उप कप्तान नियुक्त किया है। वहीं शफीकुल्लाह शफीक और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रमश टी-20 और टेस्ट टीम के उप कप्तान होंगे।
विश्व कप में अफगानिस्तान की कमान संभालने को तैयार 28 वर्षीय ऑलराउंडर नायब ने पहले कभी टीम की कप्तानी नहीं की है। नायब ने अफगानिस्तान के लिए खेले 52 वन-डे मुकाबलों में 807 रन बनाने के साथ 40 विकेट लिए हैं। वहीं 38 टी20 मैचों में उनके नाम 432 रन और 9 विकेट हैं। पांच प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले नायब ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।