इस मैच में राशिद खान ने 24 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं मुजीब ने 45 रन देकर तीन बल्लेबाजों को मैदान से चलता किया। बल्लेबाजी की बात करें तो अफगानिस्तान की ओर से रहमत शाह (56) और नासिर जमाल (51) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
बता दें कि अफगानिस्तान के युवा स्पनिर राशिद खान को आईपीएल में
सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। इस सीजन में राशिद को खरीदने के लिए हैदराबाद ने आरटीएम का इस्तेमाल किया था। पिछले सीजन में इस खिलाड़ी ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए थे।