फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy 2022: पहले दिन छाए अंडर-19 के दो सितारे, यश ढुल ने डेब्यू मैच में ठोका शतक तो बावा ने पहली गेंद पर लिया विकेट

Thu, 17 Feb 2022 01:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो साल के लंबे इंतजार के बाद आज से रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। भारत के इस प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट को इस बार दो चरणों में खेला जाएगा। इसका पहला चरण आज से शुरू हो चुका है जो आईपीएल से पहले तक खेला जाएगा, इस दौरान कुल 57 लीग मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट के पहले ही दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के दो युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ दी। 
विज्ञापन
राज बावा और यश ढुल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल के लंबे इंतजार के बाद आज से रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। भारत के इस प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट को इस बार दो चरणों में खेला जाएगा। इसका पहला चरण आज से शुरू हो चुका है जो आईपीएल से पहले तक खेला जाएगा, इस दौरान कुल 57 लीग मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट के पहले ही दिन अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के दो युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ दी। 

विज्ञापन


अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल ने दिल्ली की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ दिल्ली की तरफ से पारी की शुरुआत की और पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया। 19 साल के यश ने महज 57 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर पारी को आगे बढ़ाते हुए 133 गेंदों में शतक जड़ दिया। दिल्ली ने हालांकि अपने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए लेकिन यश एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने चौथे विकेट के लिए जोंटी सिद्धू के साथ मिलकर 119 रन की शतकीय साझेदारी भी की। यश हालांकि 150 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हुए।
 
राज बावा को पहली गेंद पर मिला विकेट
अन्य मुकाबले में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पांच विकेट चटकाने वाले युवा ऑलराउंडर राज बावा ने भी खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने चंडीगढ़ की तरफ से खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। 19 वर्षीय बावा ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की पहली ही गेंद पर तन्मय अग्रवाल का विकेट हासिल किया। बावा ने 17 गेंदों में दो विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन


राज बावा और यश ढुल के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप बेहद शानदार रहा था। यश ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था तो वहीं बावा ने बल्लेबाजी में लीग मुकाबले में 162 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद खिताबी मुकाबले में पांच विकेट भी चटकाए थे। दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल में भी अच्छी रकम पर खरीदार मिले।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें