सलामी बल्लेबाज सुमिरन अमोनकर और अमूल्य पेंड्रेकर के अर्धशतक से गोवा ने रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच के चौथे और अंतिम दिन बुधवार को चंडीगढ़ को जीत से वंचित किया। पहली पारी में 329 रन से पिछड़ने के बाद गोवा ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 253 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया।
अमोनकर ने 64 जबकि पेंड्रेकर ने 60 रन की पारी खेली। विकेटकीपर स्मिट पटेल ने भी 40 रन बनाए। अमोनकर ने 290 गेंद का सामना करते हुए सात चौके मारे जबकि पेंड्रेकर ने 183 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े। दोनों ने बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए 60.2 ओवर में तीसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।
चंडीगढ़ को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन जबकि गोवा को एक अंक मिला। गोवा छह मैचों में 30 अंक के साथ दूसरे जबकि चंडीगढ़ इतने ही मैचों में 26 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। सोविमा में प्लेट ग्रुप के एक अन्य मैच में रोंगसेन जोनाथन के नाबाद 200 रन से नगालैंड ने बिहार को ड्रॉ पर रोका। बिहार को पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन जबकि नगालैंड को एक अंक मिला।
गुजरात ने पंजाब को 110 रनों से मात दी। गुजरात ने 181 और 167 का स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब की टीम 229 और 109 रन ही बना सकी।
हिमाचल प्रदेश और बड़ौदा के बीच ये मैच ड्रॉ रहा। हिमाचल ने पहली पारी में 496 रन बनाए। बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 150 रन बनाए।
मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच का मुकाबला ड्रॉ रहा। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 344 और दूसरी पारी में 256/9 का स्कोर बनाया। मध्य प्रदेश ने 280 और 223/9 का स्कोर बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। जयदेव उनादकट ने 6 विकेट लिए।
महाराष्ट्र ने इस मुकाबले को 218 रनों से जीता। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 175 और दूसरी पारी में 365/9 का स्कोर बनाया। जवाब में असम 244 और दूसरी पारी में 78 रन ही बना सकी।
झारखंड ने उत्तराखंड को 6 विकेट से मात दी। उत्तराखंड ने 227 और 273 रन बनाए। झारखंड ने 298 और 203/4 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
नागालैंड और बिहार के बीच का मैच ड्रॉ रहा। नागालैंड ने 166 और 444/4 का स्कोर बनाया। बिहार ने 7 विकेट पर 509 रन बनाए।