नई दिल्ली में इलीट ग्रुप एफ के मैच में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। हरियाणा ने कप्तान हिमांशु राणा के नाबाद 129 रन की पारी की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना लिए हैं। वहीं उनके साथ निशांत सिंधु 69 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।
नई दिल्ली में इलीट ग्रुप एफ के रणजी मैच में त्रिपुरा और पंजाब के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। पहले दिन ही करीब 17 विकेट गिरे। त्रिपुरा की पूरी टीम पहले 127 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से पवन ने सिर्फ 59 रन की पारी खेल सके। बाकी अन्य बल्लेबाज नहीं चले। वहीं पंजाब की ओर से सबसे सफल गेंदबाज बलतेज सिंह रहे, उन्होंने 33 रन देकर 5 विकेट निकाले। विनय और सिद्धार्थ को 2-2 विकेट मिले।
बलतेज सिंह
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 79 रन पर 7 विकेट खो दिए। त्रिपुरा के गेंदबाज मणिशंकर ने 25 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। पंजाब की ओर से सिर्फ अनमोल सिंह 29 रन की पारी खेल सके। अभी क्रीज पर मल्होत्रा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुवाहाटी में क्वार्टरफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी दिल्ली का रणजी ट्रॉफी में निराशाजनक अभियान जारी रहा और छत्तीसगढ़ ने बृहस्पतिवार को ग्रुप एच के अपने इलीट मैच के पहले दिन चार विकेट पर 290 रन बनाए।
छत्तीसगढ़ ने अजय मंडल (90 गेंदों में 63 रन), अमनदीप खरे (नाबाद 68 रन 170) और शशांक सिंह (नाबाद 75) के अर्द्धशतकों की मदद से 90 ओवर में बड़ा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से विकास मिश्रा (2/65) ही सफल रहे।
तिरुवनंतपुरम में तेज गेंदबाज बंडारू अयप्पा और पृथ्वी राज ने आपस में सात विकेट लेकर उत्तराखंड को इलीट ग्रुप ई मैच में आंध्र प्रदेश ने 194 रन पर ऑलआउट कर दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। अयप्पा (37 रन देकर चार विकेट) और पृथ्वी (27 रन देकर तीन विकेट) लिए। उत्तराखंड की ओर से कमल सिंह (42) और कुणाल चंदेला (52) ने कुछ देर तक पारी को संभाला।
सुल्तानपुर में कप्तान अंकित बावने की नाबाद 114 रन की पारी से महाराष्ट्र ने यहां यूपी के खिलाफ रणजी ट्रॉफी इलीट ग्रुप जी लीग मैच के पहले दिन 4 विकेट पर 298 रन बनाए। महाराष्ट्र ने पवन शाह (19) और अवधूत दांडेकर (20) के विकेट जल्दी खो दिए।
इसके बाद राहुल त्रिपाठी (56) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद बावने और अजीम काजी ने 88 रन की अटूट साझेदारी की। यूपी की ओर से राजपूत, शिवम शर्मा, धनखड़ और करण शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
अंकित बावने