फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी राउंडअपः ओडिशा की रोमांचक जीत, जेएंडके ने सर्विसेज को 173 रन से रौंदा

Tue, 14 Jan 2020 08:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

ओडिशा ने रणजी ट्रॉफी के रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को एक विकेट से पराजित किया। ओडिशा को चौथी पारी में जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य मिला था। टीम ने मैच के चौथे दिन 58.1 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिन का खेल शुरु हुआ था तब हरियाणा को जीत के लिए तीन विकेट जबकि मेहमान टीम को 32 रन चाहिए थे। ओडिशा ने सात विकेट पर 147 रन से आगे खेलना शुरू किया और पिछले दिन के नाबाद बल्लेबाज राजेश धूपर (32) और राजेश मोहंती (21) ने आठवें विकेट के लिए 29 रन जोड़कर स्कोर 165 तक पहुंचाया। मोहंती नौवें बल्लेबाज के रूप में जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 176 रन था। हरियाणा के मध्यम गति के गेंदबाज अजीत चहल ने दूसरी पारी में करिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 80 रन देकर सात विकेट लिए। पहली पारी में छह और दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले हरियाणा के मध्यम गति के गेंदबाज सूर्यकांत प्रधान मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली बार मैच में दस से अधिक विकेट लिए।

विज्ञापन


जम्मू एंड कश्मीर ने सर्विसेज को 173 से रौंदा
जम्मू एंड कश्मीर ने सर्विसेज को 173 रन से हराकर छह अंक हासिल किए। पहली पारी में 360 रन बनाने के बाद जेएंडके ने सर्विसेज को 218 रन पर समेट कर 142 रन की बढ़त हासिल की। जेएंडके ने एसएस पुंडीर (नाबाद 102) के शतक से दूसरी पारी पांच विकेट पर 201 रन बनाकर घोषित कर सर्विसेज को जीत के लिए 320 रन का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए सर्विसेज की टीम 72.2 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। उसके तीन बल्लेबाज अर्जुन शर्मा (54), अभिजीत साल्वी (34) और रवि चौहान (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। जेएंडके के लिए मैन ऑफ द मैच परवेज रसूल और मुदसिर ने तीन जबकि उमर नाजिर व आकिब नबी ने दो-दो विकेट झटके।

विज्ञापन

डॉ मैच में उत्तर प्रदेश को तीन अंक

उत्तर प्रदेश को बड़ौदा के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। पहली पारी में 431 रन का स्कोर खड़ा करने वाले उत्तर प्रदेश ने बड़ौदा की पहली पारी 230 रन पर समेट दी। सौरभ कुमार ने चार जबकि अंकित राजपूत और वाजिद अली ने दो-दो विकेट लिए। फॉलोऑन खेलते हुए बड़ौदा ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 113 रन बनाए थे। केदार देवधर 51 और विष्णु सोलंकी 58 रन बनाकर नाबाद रहे।   

अश्विन के अर्द्धशतक से तमिलनाडु ने मुंबई से खेला ड्रॉ
रविंचद्रन अश्विन (79) रन की जुझारू पारी से तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी में 41बार की चैंपियन मुंबई को ड्रॉ पर रोक दिया। हालांकि पहली पारी की बढ़त के आधार पर मुंबई को तीन जबकि तमिलनाडु को एक अंक ही मिली। पहली पारी में 488 रन बनाने के बाद मुंबई ने तमिलनाडु को 324 रन पर रोक दिया। अश्विन ने आर साई किशोर (42) के साथ आठवें विकेट के लिए 105 रन जोड़कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला। अश्विन ने अपनी पारी में 206 गेंदों का सामना कर पांच चौके और दो छक्के जड़े। मुंबई की ओर से स्पिनर शम्स मुलानी ने चार विकेट लिए। फॉलोऑन मिलने के बाद तमिलनाडु ने मैच ड्रॉ घोषित होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 22 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें