फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: फालोऑन के बावजूद मध्य प्रदेश ने ओडिशा से ड्रॉ कराया मैच, हिमांशु ने दूसरी पारी में लगाया शतक

Tue, 16 Jan 2024 10:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्य प्रदेश के लिए इससे पहले पहली पारी में 137 रन बनाने वाले हर्ष गावली चौथे दिन 167 रन बनाकर आउट हुए। ओडिशा को पहली पारी में बढ़त पर तीन और मध्य प्रदेश को एक अंक मिला।
विज्ञापन
हिमांशु मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश ने ओडिशा के हाथों फालोऑन खाने के बावजूद मैच को ड्रॉ करा लिया। दूसरी पारी में हिमांशु मंत्री के शानदार 119 रन और यश दुबे के 91 रन की बदौलत मध्य प्रदेश ने चार विकेट खोकर 291 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए इससे पहले पहली पारी में 137 रन बनाने वाले हर्ष गावली चौथे दिन 167 रन बनाकर आउट हुए। ओडिशा को पहली पारी में बढ़त पर तीन और मध्य प्रदेश को एक अंक मिला।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश ने चौथे दिन छह विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन सुनील राउल (5/100) की घातक गेंदबाजी के चलते पारी 318 रन पर सिमट गई। पहली पारी में 180 रन से पिछडऩे के कारण ओडिशा ने मध्य प्रदेश को फालोऑन दिया, लेकिन दूसरी पारी में ओपनर हिमांशु और यश ने 194 रन की साझेदारी कर ओडिशा की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शुभम शर्मा ने 48 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने चार विकेट पर 291 रन के योग पर पारी घोषित कर दी। 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओडिशा ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 38 रन बनाए। कप्तान शांतनु मिश्रा 33 रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें