फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी फाइनलः दो दशकों के दम पर कर्नाटक ने कसा शिकंजा

Fri, 31 Jan 2014 06:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला अब एकतरफा हो चला है। कर्नाटक ने दो शतकों के दम पर महाराष्ट्र पर अपना शिकंजा कस लिया है।
विज्ञापन


गणेश सतीश (117) के बाद लोकेश राहुल (131) के शानदार शतकीय पारी के दम पर छह बार के चैंपियन कर्नाटक ने महाराष्ट्र के खिलाफ टूर्नामेंट के फाइनल के तीसरे दिन स्टंप के समय सात विकेट पर 474 रन बनाकर सातवीं बार खिताब जीतने की दिशा में कदम बढा़ लिए हैं।

हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले में पहली पारी के आधार पर कर्नाटक के पास अब कुल 169 रनों की बढ़त हो चुकी है जबकि उसके तीन विकेट शेष हैं।

कर्नाटक ने कल के बिना किसी नुकसान के 230 रन से आगे खेलना शुरू किया था। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 305 रन बनाए थे।

25 साल के बल्लेबाज गणेश ने कल अपना छठा प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया था लेकिन वह अपने 117 रन के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर पाए और चिराग खुराना की गेंद पर बोल्ड हो गए। कर्नाटक का पहला विकेट 230 के स्कोर पर गिरा। राहुल ने फिर रोबिन उथप्पा (72) के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल 10 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होने वाले उथप्पा गणेश सतीश का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर लौटे और उन्होंने लोकेश के साथ मजबूत साझेदारी कर कर्नाटक को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया।

महाराष्ट्र की ओर से समद फल्ला ने तीन विकेट, श्रीकांत मुंडे ने दो और चिराग खुराना ने दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें