फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: भारतीय गेंदबाज डिंडा ने कोच के साथ किया अभद्र व्यवहार, हुए मैच से बाहर

Wed, 25 Dec 2019 11:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अशोक डिंडा - फोटो : File
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाज अशोक डिंडा को गेंदबाजी कोच रणदेव बोस के साथ अभद्र व्यवहार करने पर बंगाल की रणजी टीम से बाहर कर दिया गया। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने बैठक बुलाई और डिंडा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


डिंडा को कोच से माफी मांगने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया। डिंडा ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वर्ष 2013 में खेला था। इस बार की आईपीएल नीलामी में भी डिंडा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। बायें हाथ के ओपनर अभिषेक रमन के नाबाद 110 रन की मदद से बंगाल ने आंध्र के खिलाफ इस रणजी मैच के पहले दिन चार विकेट पर 241 रन बनाए हैं। 

डिंडा ने अपने करियर में 13 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में हाल में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था और वह केवल 10 विकेट ले पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें