फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy 2022: शाहरुख खान दोहरे शतक से चूके, अब्दुल समद का दूसरा सबसे तेज शतक, पढ़ें दिन का राउंडअप

Sun, 20 Feb 2022 12:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की पहली पारी 452 रन के जवाब में उतरी तमिलनाडु टीम ने भी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में जोरदार टक्कर देते हुए मैच में 42 रन की बढ़त हासिल कर ली। तमिलनाडु की पूरी टीम 494 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की पहली पारी 452 रन के जवाब में उतरी तमिलनाडु टीम ने भी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में जोरदार टक्कर देते हुए मैच में 42 रन की बढ़त हासिल कर ली। तमिलनाडु की पूरी टीम 494 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से शाहरुख खान (194 रन) और बाबा इंद्रजीत (117 रन) ने शतकीय पारी खेली। वहीं नारायण (50) ने भी अर्द्धशतक बनाकर टीम को मजबूती दी। दिल्ली के गेंदबाज विकास ने सबसे ज्यादा 6 विकेट हासिल किए। जबकि नीतीश राणा को 2 विकेट मिले। दिल्ली की पहली पारी में यश ढुल (113 रन) और ललित यादव (177 रन) की शतकीय पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद का दूसरा सबसे तेज शतक, रसूल के पांच विकेट
जम्मू-कश्मीर ने पुडुचेरी के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पुडुचेरी ने 9 विकेट पर 113 रन बनाए। परवेज रसूल की शानदार गेंदबाजी (5 विकेट, 29 रन) की बदौलत पुडुचेरी की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने अब्दुल समद के शानदार तेज शतक (103 रन, 78 गेंद) की बदौलत 426 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। समद ने केवल 68 गेंद पर शतक ठोककर नमन ओझा (100 रन, 69 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। समद ने अपनी पारी में 19 चौके और 2 छक्के लगाए। समद को आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। रणजी के इतिहास में तेज शतक बनाने के मामले में समद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर ऋ षभ पंत हैं जिन्होंने 2016 में झारखंड के खिलाफ 48 गेंद पर शतक जमाया था। पहली पारी में  पुडुचेरी ने 343 रन बनाए थे। 

फैज और अक्षय की शतकीय पारी से विदर्भ मजबूत 
विदर्भ ने रणजी मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ तीसरे दिन पहली पारी में 6 विकेट पर 548 रन बनाकर मैच पर पकड़ बना ली। यूपी की टीम ने पहली पारी में 301 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी में विदर्भ को 247 रन की बढ़त मिली। विदर्भ की ओर से फैज फजल (192 रन) और अक्षय वाडकर (नाबाद 102 रन) ने टीम को मजबूती प्रदान की। अपूर्व रघुनाथ (96 रन) और अपूर्व (66 रन) ने भी अच्छी पारी खेली। तीसरे दिन यूपी के गेंदबाज विकेट के लिए जूझते नजर आए। केवल स्पिनर सौरभ कुमार ने ही 3 विकेट हासिल किए, जबकि अंकित को 2 विकेट मिले। दूसरी पारी में यूपी ने 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। क्रीज पर प्रियंम (18 रन) और कर्ण शर्मा (2 रन) मौजूद हैं। 

पंजाब ने बनाए 526 रन, हिमाचल के 151 पर पांच विकेट गिरे
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब के बल्लेबाजों ने तीसरे दिन शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 526 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब ने 171 रन की बढ़त भी हासिल कर ली। हिमाचल ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह  ने 123 रन की (138 गेंद, 21 चौके, 1 छक्का) उम्दा पारी खेली। वहीं अभिषेक (98 रन) और मनदीप सिंह (84 रन) ने भी बखूबी साथ दिया। हिमाचल की ओर से अर्पित गुलेरिया को 4 विकेट और मयंक को 2 विकेट मिले। दूसरी पारी में हिमाचल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 15 रन पर प्रशांत चोपड़ा (8) चलते बने। इसके बाद अभिमन्यु (38 रन) और निखिल (42 रन ) ने पारी को संभालने की कोशिश की। दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल ने 151 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं और अभी वह 21 रन पीछे है। पंजाब गेंदबाज मयंक मर्कंड ने 2 विकेट और बलतेज, अश्विनी व अर्शदीप ने 1-1 विकेट लिया। 

उत्तराखंड को जीत के लिए 39 रन की जरूरत 
रणजी के इलीट ग्रुप ई मैच में उत्तराखंड जीत के करीब पहुंच गई है। सर्विसेज के खिलाफ उसे 39 रन की दरकार है। उत्तराखंड के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सर्विसेज की टीम दूसरी पारी में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। हार्दिक सेठी (56 रन) के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं कर सका। 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। जय बिष्ट 54 रन बनाकर नाबाद हैं। कमल सिंह (23 रन) के रूप में मात्र एक विकेट गिरा है। उत्तराखंड की ओर से दीक्षांशु नेगी के 3 विकेट और स्वप्निल सिंह के 2 विकेट की बदौलत सर्विसेज अधिक रन नहीं बना पाई। पहली पारी में भी टीम 176 रन पर ऑलआउट हो गई थी, तब दीपक धपोला (4 विकेट) ने टीम को सस्ते में आउट करने में मदद की थी। दीक्षांशु ने तब 2 विकेट लिए थे। 

त्रिपुरा के बिशाल व समित ने खेली शतकीय पारी
इलीट ग्रुप एफ मैच में हरियाणा के 556 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिपुरा टीम ने जुझारू खेल दिखाते हुए तीसरे दिन तक 4 विकेट पर 304 रन बना लिए। मैच का पूरा दिन बल्लेबाज बिशाल घोष (नाबाद 136 रन) और समित (122 रन) के नाम रहा। हरियाणा की ओर से जयंत यादव (3 विकेट) को छोड़कर गेंदबाज प्रभावी नहीं रहे। त्रिपुरा अभी 252 रन पीछे है। इससे पहले हरियाणा के यशु शर्मा (129 रन), निशांत (93 रन) और कपिल (84 रन) की उम्दा पारियों की बदौलत मजबूत स्कोर बना सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें