फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे हुए कोरोना संक्रमित, साईराज पाटिल बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल

Mon, 03 Jan 2022 06:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे और टीम के वीडियो विश्लेषक कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। उनके संक्रमित होने के बाद अब उनकी जगह पर साईराज पाटिल को बतौर रिप्लेसमेंट 20 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे और टीम के वीडियो विश्लेषक कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। 28 वर्षीय दुबे को हाल ही में रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई के स्क्वॉड में शामिल किया गया था। हालांकि उनके संक्रमित होने के बाद अब उनकी जगह पर साईराज पाटिल को बतौर रिप्लेसमेंट 20 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


मुंबई की टीम से जुड़े सूत्र ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘हां, दो सदस्यों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और दुबे की जगह साईराज पाटिल को टीम में शामिल किया गया है।’

दुबे ने अब तक भारत के लिए एक वनडे और 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। भारतीय ऑलराउंडर को महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए मुंबई की शुरुआती टीम में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


41 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई की को इस बार एलीट ग्रुप सी में रखा गया है और वो अपने लीग मैच कोलकाता में खेलेगा। टीम सोमवार को कोलकाता के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें