फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy 2022: टीम इंडिया से बाहर होने की कगार पर रहाणे, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में शतक लगाकर फॉर्म में वापसी के दिए संकेत

Thu, 17 Feb 2022 05:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में एक शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम से बाहर होने की कगार पर खड़े रहाणे ने पहले ही मैच में शतक जड़कर वापसी के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में एक शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम से बाहर होने की कगार पर खड़े रहाणे ने पहले ही मैच में शतक जड़कर वापसी के संकेत दिए हैं। मुंबई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 212 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। 

विज्ञापन


रहाणे उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे जब मुंबई ने 44 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए थे। उन्होंने इसके बाद सरफराज खान के साथ मिलकर टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 200 रन से अधिक की अटूट साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने तक रहाणे 250 गेंदों में 108 और सरफराज 219 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद थे। 

भारतीय टीम को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। ऐसे में तीन से बाहर होने की चर्चा के बीच रहाणे का शतक उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें थोड़ी राहत भी देगा।   
विज्ञापन


रहाणे ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से निराश किया था और रन बनाने के लिए लगातार जूझते दिखे थे। उनके कमजोर प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर युवाओं को मौका देने की मांग उठने लगी। रहाणे के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम के उनके साथी चेतेश्वर पुजारा खेल रहे हैं, जिनके ऊपर भी टीम से बाहर होने की तलवार लटक रही है।  ऐसे में उनसे भी कुछ इसी तरह की पारी की उम्मीदें उनके फैंस और टीम इंडिया को रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें