सरफराज खान
- फोटो : ट्विटर
सरफराज ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 204 गेंदों में 22 चौके और तीन छक्के की मदद से 169 रन की नाबाद पारी खेलकर क्रीज पर बने हुए थे। हालांकि दूसरे दिन वे सिर्फ आठ रन ही बना पाए और 177 रन पर आउट हो गए। इस मैच से पहले तक सरफराज ने इस साल के रणजी में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक तिहरा शतक, एक दोहरा शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं और 700 से अधिक रन बना चुके हैं।