जम्मू कश्मीर ने झारखंड
जम्मू कश्मीर ने झारखंड के खिलाफ दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। जम्मू कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 151 रन बनाए। जवाब नें झारखंड की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाकर पारी घोषित की। झारखंड की तरफ से सौरव तिवारी ने 134 रन की शतकीय पारी खेली।
असम बनाम उत्तर प्रदेश
असम की टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 102 रन बनाए। यूपी के पहली पारी के 619 रनों के जवाब में असम की पहली पारी 175 रन पर सिमटी। इस तहर यूपी ने असम पर दिन का खेल खत्म होने तक 444 रन की बना ली है।
ओडिशा बनाम गोवा
ओडिशा ने गोवा को 276 रन से हराया। ओडिशा ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 352 और 151 रन बनाए। जवाब में गोवा की पहली और दूसरी पारी 116 और 111 पर सिमट गई।
हरियाणा बनाम सेना
हरियाणा ने सेना को 6 विकेट से हराया। सेना ने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 170 और 79 रन बनाए। जवाब में हरियाणा ने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 104 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
पुड्डुचेरी बनाम नागालैंड
पुड्डुचेरी ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। नागालैंड ने पहली पारी 467 के जवाब में पुड्डुचेरी की पहली 286 रन पर सिमटी। नागालैंड ने पुड्डुचेरी पर 366 रन की बढ़त बनाई है।
बिहार बनाम मणिपुर
बिहार ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 140 रन बनाकर मणिपुर को 3 विकेट से हरा दिया। आशुतोष अमन ने इस मैच में कुल 11 विकेट झटके। पहले पारी में 4 और दूसरी पारी में 7 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि इस सीजन में अमन ने 68 विकेट झटके और एक सीजन में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। बिशन सिंह बेदी ने 64 विकेट चटकाए थे।
सिक्किम बनाम अरुणाचल प्रदेश
सिक्किम ने अरुणाचल प्रदेश को 10 विकेट से हराया। अरुणाचल ने पहली पारी में 169 और दूसरी पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, सिक्किम मे पहली पारी में 262 और दूसरी पारी में 19 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
उत्तराखंड बनाम मिजोरम
उत्तराखंड ने मिजोरम को एक पारी और 56 रन से हरा दिया। पहली पारी में उत्तराखंड ने 377 रन बनाए। पहली पारी में मिजोरम ने 198 रन बनाए। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में वे 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गए।