फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगना हेराथ ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, कपिल-कुंबले को पीछे छोड़ा 

Tue, 03 Oct 2017 09:24 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
रंगना हैराथ - फोटो : getty
विज्ञापन
आबू धाबी में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले श्रीलंका के लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ ने सोमवार को एक साथ कई इतिहास रच दिए। टेस्ट इतिहास में रंगना हेराथ ने 400 विकेट हासिल कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के 14 वें गेंदबाज हो गए हैं। रंगना हेराथ मुरलीधरन के बाद श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजी में एक बड़ा नाम हैं। 
विज्ञापन

 

सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज

रंगना हीरथ - फोटो : self
रंगना हेराथ दुनिया में टेस्ट में सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हो गए हैं। रंगना हेराथ ने 84 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आबू धाबी में भारत के कपिल देव और अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया है। आगे की स्लाइड में आप देखेंगे कि हेराथ ने कुंबले और कपिल को किस मामले में पीछे छोड़ा है। 

400 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर

रंगना हेराथ
उनसे पहले सबसे तेज 400 विकेट का आंकड़ा छूने वाले उनके हम वतन मुरलीधरन, न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन हैं। मुरलीधरन ने 72 टेस्ट में तथा हेडली और स्टेन ने 80 टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था। भारत के अनिल कुंबले ने 85 टेस्ट में तथा कंगारू गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा‌थ ने 87 टेस्ट में 400 विकेट ‌लिए थे। रंगना हेराथ 400 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर भी हो गए हैं। 
 

कपिल को पीछे छोड़ा

herath
हेराथ ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 तथा दूसरी पारी में 6 विकेट‌ लिए। दूसरी पारी में हेराथ की घातक गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान की टीम महज 114 रनों पर आल आउट हो गई। हेराथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट हासिल कर लिए हैं। उनसे पहले भारत के कपिल देव ने पाक के खिलाफ 99 विकेट ‌लिए थे। शेन वार्न ने 90, कुंबले ने 81, मुरलीधरन ने 80 विकेट पाकिस्तान के खिलाफ लिए थे। 
विज्ञापन

हेराथ 9 बार टेस्ट मैच में 10 विकेट ले चुके हैं

रंगना हैराथ - फोटो : getty
सबसे अधिक बार 10 विकेट लेने के मामले में रंगना हेराथ अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वह 9 बार टेस्ट मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। मुरलीधर ने 22 बार तथा वार्न ने 10 बार एक मैच में दस विकेट लिए हैं। रंगना हेराथ चौथी पारी में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। वार्न ने चौथी पारी में सबसे अधिक 138 विकेट लिए हैं। मुरलीधरन ने 106 तथा मैक्ग्राथ ने 103 तथा हेराथ ने 100 विकेट लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें