फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की 'बाइकगिरी' से पुलिस परेशान

Tue, 17 Sep 2013 05:16 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रांची की स्थानीय पुलिस इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान से बेहद खफा है। उसका कहना है कि वह कई बार आग्रह कर चुकी है, लेकिन वह हैं कि मानते नहीं।
विज्ञापन


पुलिस ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के परिवार से आग्रह किया है कि सुरक्षा कारणों से माही पुलिस को बिना बताए सुबह बाइक से सैर पर न जाएं।

धोनी इस समय परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं और इस दौरान वह रोज अपनी बाइक से स्थानीय स्टेडियम जाते युवा फुटबॉल खिलाड़ियों और तीरंदाजों का अभ्यास देखने जाते हैं।

सीनियर पुलिस सुपरिटेनडेंट साकेत कुमार सिंह ने कहा, "वह बाइक से सैर पर जा सकते हैं लेकिन हमने उनसे परिवार से कहा है कि वह कहीं भी जाने से पहले हमें सूचना दे ताकि उनके साथ सुरक्षाकर्मी जा सकें।"
विज्ञापन


रांची में पहला टी-20 मैच खेलेंगे धोनी
कप्तान धोनी रांची में अपने घरेलू मैदान पर पहली बार टी-20 मैच खेलेंगे। चेन्नई का पहला मुकाबला टाइटंस के खिलाफ 22 सितंबर को खेला जाना है।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीएस) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "झारखंड के दर्शकों को पहली बार रांची में धोनी को टी-20 मैच खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।"
विज्ञापन


वर्ष की शुरुआत में धोनी ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था लेकिन उन्होंने यहां टी-20 मैच नहीं खेला है क्योंकि इस वर्ष आईपीएल के छठे संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स का रांची में मैच का कार्यक्रम नहीं था। धोनी अब आगामी चैंपियंस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें