फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: मलिक को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनने पर PCB चीफ का बयान, बोले- हमारी टीम में कोई मेसी नहीं बैठा

Sun, 09 Oct 2022 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम की आलोचना कर चुके हैं। उनका मानना था कि शोएब मलिक जैसे अनुभवी क्रिकेटर को मध्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
रमीज राजा और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के लिए टी20 फॉर्मेट में प्रमुख चिंता का विषय उनके मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों का फॉर्म रहा है। एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान मध्यक्रम की विफलता की वजह से टीम जीता हुआ मैच हार गई थी। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सात मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में भी पाकिस्तान को 4-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


 

पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम की आलोचना कर चुके हैं। उनका मानना था कि शोएब मलिक जैसे अनुभवी क्रिकेटर को मध्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए था। हालांकि, अब इस मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और पाकिस्तान की टीम औक चयनकर्ताओं का बचाव किया है। 

शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
मलिक पिछले साल पाकिस्तान के टी20 विश्व कप का हिस्सा थे और उन्होंने टीम के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कई शानदार पारियां खेली थीं। इसके बाद वह पिछले साल नवंबर में खेली गई बांग्लादेश सीरीज का भी हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद से उनका टीम में चयन नहीं किया गया। मध्यक्रम में कमजोरी दिखने के बाद कई क्रिकेटर्स ने मलिक को लाइन-अप में वापस लाने की मांग की, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस पर कई विचार नहीं किया।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए रमीज राजा ने बताया कि पाकिस्तान ने पिछले साल मध्यक्रम में अनुभव जोड़कर प्रयोग किया था। उन्हें फिर से ऐसा करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इस बार उनके पास सीमित विकल्प थे। पीसीबी अपने टैलेंट पूल को बढ़ाने के लिए जूनियर लेवल पर बहुत काम कर रहा है। इसी वजह से नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया।

रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
रमीज ने कहा- हमलोगों ने पिछले टी20 में प्रयोग किया था। मुझे कोई समस्या नहीं है। मेरी जो फिलॉस्फी है ना क्रिकेट की और अच्छी टीम की वह ये है की एक कंसिस्टेंसी चाहिए चयन में। दूसरा, आपको कप्तान को मजबूत करना चाहिए। हमारे बेंच में कोई लियोनेल मेसी नहीं बैठा हुआ है और हमें एकदम ही रद्दी प्लेयर्स को रखा है। हमारे विकल्प सीमित हैं। इसिलिए ऑप्शन को बढ़ाने के लिए और टैलेंट पूल को बढ़ाने के लिए जूनियर लेवल के ऊपर बहुत काम कर रहे हैं। हो सकता है कि यह हिट और मिस है...लेकिन मेरा फिलॉस्फी वही है की कप्तान को मजबूत करना चाहिए। उन्हें आप विकल्प दें कि किन खिलाड़ियों को खिलाना चाहिए और किन्हें नहीं।
विज्ञापन

पाकिस्तान फिलहाल न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज खेल रहा है। टीम अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ 23 अक्तूबर को करेगी। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं। पाकिस्तान ने उस मैच में भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें