फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'IPL को कोसना सही नहीं, देश और BCCI को दिलाया बड़ा फायदा'

Sun, 04 Feb 2018 05:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : File
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर सवाल उठाने वालों को राजीव शुक्ला ने करार जवाब दिया है। आईपीएल के चैयरमैन शुक्ला ने इस टूर्नामेंट को 'देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने' और 'इंटरनेशल क्रिकेट में बीसीसीआई का दबदबा' बनाने वाला बताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते 10 सालों में आईपीएल और विवादों का चोली दामन जैसा साथ रहा है। हाल ही में बोम्बे हाईकोर्ट ने इस टूर्नामेंट पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आईपीएल ने लोगों को ‘सट्टेबाजी और फिक्सिंग' जैसे शब्दों से परिचित कराया है और अब समय आ गया है जब देखना होगा कि क्या यह टूर्नामेंट क्रिकेट खेल के हित में है। 

इस पर शुक्ला ने कहा कि मैं कोर्ट की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना चाहुंगा। लेकिन यह जरूर है कि आईपीएल की वजह से सैंकड़ों युवा क्रिकेटरों अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। सरकार को भी टैक्स से काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबॉल के बाद सबसे बड़ी लीग हमने बनाई है

राजीव शुक्ला - फोटो : File
शुक्ला ने कहा, 'आईपीएल की वजह से ही देश विदेश में हमारी (बीसीसीआई) धाक जमी। फुटबॉल के बाद सबसे बड़ी लीग हमने बनाई है, जिसका पूरे विश्व में दबदबा और रौब है। इससे खिलाड़ियों और देश को फायदा हुआ है। देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है अगर उसमें कोई आरोप या विवाद पैदा होता है तो उससे निबटने के लिए हम सख्ती से कदम उठाते हैं।' 

आईपीएल इस साल सात अप्रैल से 27 मई तक चलेगा। स्पॉट फिक्सिंग के कारण दो साल का निलंबन झेलने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स इस बार वापसी कर रही हैं और शुक्ला ने कहा कि सट्टेबाजी और फिक्सिंग जैसी समस्याओं से निबटने के लिये कड़ी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा, 'हमने फिक्सिंग के लिए विशेष उपाय कर रखे है। आईसीसी और बीसीसीआई दोनों की भ्रष्टाचार निरोधक इकाइयां खिलाड़ियों पर निगरानी रखेंगी। वैसे भी बीसीसीआई के नियम सख्त हैं और अगर कोई खिलाड़ी दोषी पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा दी जाती रही है। जिम्मेदारी इन दोनों एजेंसियों पर है और इनमें काफी जिम्मेदार लोग हैं।' 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें