इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर सवाल उठाने वालों को
राजीव शुक्ला ने करार जवाब दिया है।
आईपीएल के चैयरमैन शुक्ला ने इस टूर्नामेंट को 'देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने' और 'इंटरनेशल क्रिकेट में
बीसीसीआई का दबदबा' बनाने वाला बताया है।
बता दें कि बीते 10 सालों में आईपीएल और विवादों का चोली दामन जैसा साथ रहा है। हाल ही में बोम्बे हाईकोर्ट ने इस टूर्नामेंट पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आईपीएल ने लोगों को ‘सट्टेबाजी और फिक्सिंग' जैसे शब्दों से परिचित कराया है और अब समय आ गया है जब देखना होगा कि क्या यह टूर्नामेंट क्रिकेट खेल के हित में है।
इस पर शुक्ला ने कहा कि मैं कोर्ट की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना चाहुंगा। लेकिन यह जरूर है कि आईपीएल की वजह से सैंकड़ों युवा क्रिकेटरों अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। सरकार को भी टैक्स से काफी फायदा होता है।