फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत शर्मा चुने गए डीडीसीए के नए अध्यक्ष, कुल 462 में से इतने वोट किए अपने नाम

Mon, 02 Jul 2018 01:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rajat sharma
विज्ञापन

वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के नए अध्यक्ष होंगे। रजत शर्मा ने 54.40 प्रतिशत वोट हासिल कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इसके अलावा राकेश कुमार बंसल को डीडीसीए का नया वाइस-प्रेजीडेंट चुना गया है। बंसल ने चुनाव में कुल 48.87 प्रतिशत वोट हासिल कर जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


बता दें कि डीडीसीए एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए 30 जून को चुनाव हुए थे। हिंदी समाचार चैनल के जाने माने चेहरे रजत शर्मा का डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष स्नेह बंसल, ट्रेजरार और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने समर्थन किया था।

डीडीसीए सीएस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद रजत शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मेरे समर्थन में वोट किया और मुझ में विश्वास दिखाया।' ट्वीट में रजत शर्मा ने डीडीसीए की कार्यनीति में पारदर्शिता लाने की बात भी कही।  बता दें कि डीडीसीए में यह चुनाव करीब पांच साल बाद हो रहे हैं। पिछली बार दिसंबर 2013 में चुनाव हुए थे। इस बार डीडीसीए ने यह चुनाव 30 जून को करवाया था।
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव में कुल 462 वोट डाले गए थे। इस दौरान कई कैंडीडेट्स ने रजत शर्मा पर इलेक्शन में धांधली करवाने के आरोप भी मढ़े थे। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील विकास ने तो इस मामले में तो निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत भी की थी। उनका कहा था कि रजत शर्मा मतदान क्षेत्र के अंदर बैठे थे और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें