फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: राजस्थान का दारोमदार देसी सितारों पर, हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला आज

Sat, 27 Apr 2019 12:19 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान बनाम हैदराबाद
विज्ञापन

राजस्थान और हैदराबाद शनिवार को IPL मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो उन्हें अपने इंग्लिश सितारों की कमी खल सकती है। दोनों ही टीमों में इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं जो आगामी विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर स्वदेश रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


इस लिहाज से राजस्थान की टीम ज्यादा प्रभावित हो सकती है क्योंकि ऑल राउंडर बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफरा आर्चर तीन खिलाड़ियों की सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी। दूसरी ओर हैदराबाद को अपने ओपनर जॉनी बेयरस्टो की कमी खल सकती है जो डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर अब तक टीम को कई मर्तबा शानदार शुरुआत दिलाते रहे हैं। हालांकि अगले हफ्ते दोनों टीमों के लिए फिर चुनौती बढ़ जाएगी क्योंकि तब विश्व कप टीम में शामिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी लौट जाएंगे। हैदराबाद में डेविड वॉर्नर और राजस्थान से कप्तान स्टीव स्मिथ इनमें शामिल हैं।

अंक तालिका में हैदराबाद की स्थिति बेहतर है जो दस में से पांच मैच जीत चकुी है। राजस्थान ने 11 में से केवल चार मैच जीते हैं लेकिन अभी वह प्लेआफ की रेस में शामिल है। ऑलराउंडर आर्चर ने गुरुवार को राजस्थान को कोलकाता के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने में मदद की। तीन इंग्लिश खिलाड़ियों की भरपाई करना राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा लेकिन उसके लिए यह अच्छे संकेत हैं कि अजिंक्य रहाणे और कप्तान स्टीव स्मिथ फॉर्म में आ गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर सनराइजर्स के पास विदेशी खिलाड़ियों के अच्छे विकल्प मौजूद हैं। वॉर्नर जो 29 अप्रैल को इस सीजन का अपना अंतिम मैच खेलेंगे। उनके स्थानापन्न्न के लिए मार्टिन गुप्टिल मौजूद हैं। गुप्टिल के साथ शीर्ष क्रम पर कप्तान केन विलियम्सन उतर सकते हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

17 साल के पराग हैं नई खोज 

राजस्थान के लिए 17 साल के असम के खिलाड़ी रियान पराग नई खोज साबित हुए हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्होंने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए और टीम को मुश्किल हालात से निकालकर जीत दिलाई। संजू सैमसन भी अच्छी लय है। राहुल त्रिपाठी भी ओपनिंग में एक अर्द्धशतक जड़ चुके हैं। एश्टन टर्नर और लियाम लिविंगस्टोन को अपने खेल का स्तर उठाना होगा। 

गेंदबाजी बनी है चिंता का सबब 
मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी चिंता का सबब होगी क्योंकि अभी तक आर्चर उनके लिए डेथ ओवरों में सबसे प्रभावशाली साबित हो रहे थे। हालांकि तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने केकेआर के खिलाफ 20 रन देकर दो विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच आंका गया।

ओश्ने थामस (1/32)भी कुछ टच में दिखे। धवल कुलकर्णी और जयदेव उनादकट से उम्मीदें होंगी कि वे विपक्षी बल्लेबाजों पर अंकुश रखें। 
445: रन बनाए हैं हैदराबाद के ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने दस मैचों में 
311 : रन बनाए आठ मैचों में राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर ने  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें