फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की रॉयल ब्रिगेड का विराट सेना से मुकाबला आज, देखें किस टीम का पलड़ा है ज्यादा भारी

Sun, 15 Apr 2018 02:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
royal challengers bangalore VS rajasthan royals
विज्ञापन

विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम रविवार को एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें आईपीएल-11 में अब तक दो-दो मैच खेल चुकी हैं और दोनों सिर्फ एक-एक ही मुकाबला जीतने में कामयाब हुई हैं।

विज्ञापन


दोनों ही टीमें हैदराबाद के खिलाफ अपना पहला मुकाबला हार गई थीं। आरसीबी ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के सहारे पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की थी। वहीं राजस्थान ने घरेलू दर्शकों के सामने वर्षा से  प्रभावित मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रन से हराकर जीत का खाता खोला था।

पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतक लगाने वाले डीविलियर्स और 45 रन बनाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। दो मैचों में अब तक 52 रन बनाने वाले कोहली एक बड़ी पारी खेलकर टीम को प्रेरित करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

royal challengers bangalore VS rajasthan royals
संभावित टीमें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: क्विंटन डी कॉक, ब्रैंडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, वॉशिंगटन सुन्दर, उमेश यादव,  कुलवंत खेजरोलिया, युजवेन्द्र चहल

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, जोस बटलर, के गोथम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनाडकट,  बेन लाफलिन/जोफ्रा आर्चर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें