बता दें कि
आईपीएल नीलामी में इस साल केकेआर ने नागरकोटी पर 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस होनहार युवा खिलाड़ी के दम अंडर-19
टीम इंडिया ने इस साल न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड कप में बाजी मारी थी। कमलेश नागरकोटी 149 प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें एक बेहतरीन फील्डर भी माना जाता है।
गौरलतब है कि कमलेश नागरकोटी से पहले भी केकेआर के कई खिलाड़ियों इंजरी का शिकार हो चुके हैं। इससे पहले क्रिस लिन, मिचेल स्टार्क, आंद्रे रसेल को भी गंभीर इंजरी हुई थी। हालांक क्रिस लिन और मिचेल स्टार्क ने बाद में वापसी कर ली। वहीं पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज मिचेल जॉनसन के भी पैर में खिंचाव आ गया है।