फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के भरोसे हैदराबाद को मात देकर राजस्थान करना चाहेगी 'ग्रैंड एंट्री'

Mon, 09 Apr 2018 02:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स
विज्ञापन

दो साल का प्रतिबंध खत्म होने के बाद आईपीएल सीजन-11 में राजस्थान अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। दोनों ही टीमों के दिग्गज कप्तान आईपीएल के मौजूदा सीजन में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जान के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन और राजस्थान के स्टीव स्मिथ की जगह अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


टूर्नामेंट में दो साल बाद वापसी करने वाली राजस्थान चेन्नई सुपरकिंग्स की तरह जीत के साथ आगाज करने चाहेगी। राजस्थान के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं, ऐसे में कप्तान रहाणे के लिए प्लेइंग में सबसे बेहतर खिलाड़ियों को चुनना एक बड़ी चुनौती होगी। फिर इस टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ओपनर्स
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के राहुल त्रिपाठी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डार्सी शॉर्ट के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि टीम मैनेजर में राहुल के साथ ओपनिंग करने के लिए कप्तान रहाणे को भी मैदान पर उतर सकती है। पिछले दो सीजन में डार्सी शॉर्ट पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे।

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे
मिडल ऑर्डर
अगर राहुल त्रिपाठी और डार्सी शॉर्ट पारी की शुरुआत करते हैं तो कप्तान अजिंक्य रहाणे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे। इसके अलावा इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर और संजू सैमसन को मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए उतारा जाएगा।

ऑलराउंडर्स
इंग्लैंड के धांसू ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को तेजी से रन बनाने के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। बेन स्टोक्स के बाद के. गोथम और जोफ्रा आर्चर पर निचले क्रम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि जोफ्रा इस साल पाकिस्तान प्रीमियर लीग में भी खेले थे।
विज्ञापन

Ajinkya Rahane
स्पिनर्स
विपक्षी टीम के स्कोरबोर्ड पर ब्रेक लगाने के लिए अंकित शर्मा को बतौर मुख्य स्पिनर टीम में जगह मिल सकती है। हालांकि राजस्थान के पास श्रेयस गोपाल के रूप में भी दूसरा विकल्प मौजूद है। दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को ही मौका दिया जाएगा। स्पिन डिपार्टमेंट में के. गोथम भी पूरी मदद करेंगे।

तेज गेंदबाज
तेज गेंदबाज के तौर पर राजस्थान की पहली पसंद जयदेव उनाडकट और धवल कुलकर्णी पहली पंसद होंगे। बता दें कि उनाडकट इस सीजन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में उनाडकट और कुलकर्णी को जोफ्रा और स्टोक्स का साथ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें