फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंगः द्रविड़ को गवाह बनाएगी दिल्ली पुलिस

Tue, 16 Jul 2013 09:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को गवाह बनाने का फैसला किया है। इस संबंध में पुलिस ने बीती 10 जुलाई को बंगलौर जाकर द्रविड़ का बयान भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सत्र में स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने एस श्रीसंत, अजीत चंदिला समेत राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


द्रविड़ उस समय राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान थे। हालांकि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और आईपीएन से भी संन्यास ले लिया था।

दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मालिक राज कुंद्रा से भी पूछताछ की थी।

टूर्नामेंट के दौरान कुंद्रा की राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी थी लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के कारण उनकी हिस्सेदारी खत्म कर दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें