फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: पिछले आठ महीने में छह खिलाड़ियों को क्यों बनाया गया कप्तान? कोच राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा

Sun, 19 Jun 2022 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अलग-अलग कप्तानों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण रहा है। यह एक ऐसी चीज है जिसे द्रविड़ ने प्लान नहीं किया था, लेकिन वह इससे दुखी भी नहीं हैं। कोच द्रविड़ ने कहा है कि इससे टीम इंडिया के लिए नए-नए लीडर्स उभर कर सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक साल में अलग-अलग फॉर्मेट को मिलाकर भारतीय टीम के छह कप्तान रह चुके हैं। पिछले एक साल में शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, अंजिक्य रहाणे और ऋषभ पंत कप्तान रह चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ अगली टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के कप्तान होंगे। धवन पिछले साल जुलाई में कप्तान बने थे। वहीं, टी-20 विश्व कप के बाद से पिछले आठ महीने में टीम इंडिया के छह कप्तान बन चुके हैं। रोहित, कोहली, राहुल, रहाणे और पंत के बाद हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में नई एंट्री हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अलग-अलग कप्तानों के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण रहा है। यह एक ऐसी चीज है जिसे द्रविड़ ने प्लान नहीं किया था, लेकिन वह इससे दुखी भी नहीं हैं। कोच द्रविड़ ने कहा है कि इससे टीम इंडिया के लिए नए-नए लीडर्स उभर कर सामने आ रहे हैं। 

द्रविड़ ने कहा- यह चुनौतीपूर्ण रहा है। पिछले आठ महीनों में हमारे पास छह कप्तान हैं। जब मैंने कोचिंग करना शुरू किया, तब ऐसा हमारा कोई प्लान नहीं था। हालांकि, जितने मैच हम खेल रहे हैं, वैसे में इसकी महत्वता बढ़ जाती है। द्रविड़ ने कहा कि वक्त ऐसा है कि इस तरह के फैसले को स्वीकार करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा- फिलहाल कोरोना का समय है, इसलिए मुझे काफी लोगों के साथ काम करना पड़ा है। 

द्रविड़ ने कहा- मेरे लिए यह अनुभव बेहद मजेदार रहा है। बहुत से खिलाड़ियों को नेतृत्व करने का अवसर मिला है। हमें टीम में और अधिक लीडर्स को ढूंढ़ने और उनकी क्षमता को जानने का अवसर मिला है। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में टेस्ट और वनडे सीरीज हारने पर निराशा भी जाहिर की। 

द्रविड़ ने कहा- हमने लगातार बेहतर होने का प्रयास किया है। हमने कई अलग-अलग खिलाड़ियों को मौके दिए। पिछले आठ महीनों में दक्षिण अफ्रीका का दौरा टेस्ट क्रिकेट के मामले में थोड़ा निराशाजनक था। आईपीएल की बदौलत उभरी गेंदबाजी प्रतिभा से द्रविड़ खुश हैं। उन्होंने कहा- हमारे लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट अच्छा रहा है। यह टीम के चरित्र को दर्शाता है। 
विज्ञापन

द्रविड़ ने कहा- हमने आईपीएल के दौरान नए-नए तेज गेंदबाजों को उभरते देखा, जो कि अविश्वसनीय था। खासतौर पर कुछ गेंदबाजों ने अच्छी स्पीड से गेंद फेंकी। यह भारतीय क्रिकेट के लिए वास्तव में अच्छे संकेत हैं। आने वाला समय मजेदार रहने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें