फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: राहुल द्रविड़ बोले- कोच के तौर पर मैंने सुनिश्चित किया ए टीम में शामिल हर खिलाड़ी खेलेगा मैच

Fri, 11 Jun 2021 05:58 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि जब वह अंडर-19 और ए टीम के कोच थे तब उन्होंने सुनिश्चित किया था कि टीम में शामिल हर खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका दिया जाएगा। द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अंडर 19 और 'ए' टीम के कोच के रूप में मैंने सुनिश्चित किया था कि टीम में शामिल हर खिलाड़ी को मैच खेलने का मौका मिले। उनका कहना है कि जिन दिनों वह क्रिकेट खेलते थे तब ऐसा नहीं था। वर्तमान समय में ऐसे कई खिलाड़ी सीनियर टीम में शामिल हैं जिनको द्रविड़ ने तराशा है। राहुल को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज के लिए टीम इंडिया का कोच बनाया गया है। 

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शिखर धवन होंगे। वहीं भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा, मैं खिलाड़ियों को पहले ही बता देता था कि आप अगर यहां आए हो तो मैं आपको बगैर मैच खेले नहीं जाने दूंगा। हालांकि द्रविड़ अब अंडर-19 और ए टीम के साथ दौरे पर नहीं जाते हैं। लेकिन इसकी शुरुआत उन्होंने की थी। 

द्रविड़ के मुताबिक, जिन दिनों मैं जूनियर स्तर पर खेलता था उस समय ए टीम के साथ जाना और फिर मैच खेलने का मौका न मिलना काफी बुरा लगता था। राहुल ने कहा, आप टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हो और 700 या 800 रन भी बनाते हो। लेकिन जब टीम के साथ जाते हो तो वहां योग्यता दिखाने का अवसर नहीं मिलता। इसके बाद फिर आपको चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए 800 रन बनाने पड़ते हैं। 
विज्ञापन

राहुल ने आगे कहा कि ऐसा करना आसान नहीं है। इसकी कोई गारंटी भी नहीं है कि आपको दोबारा टीम में मौका मिलेगा। इसलिए आपको पहले खिलाड़ियों को बताना होता है कि ये 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं जिनके साथ खेलना है। भले ही ये सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन न हो। अंडर -19 स्तर पर हम मैच के दौरान 5-6 बदलाव कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेटरों को सबसे फिट माना जाता है। उऩ्होंने आगे कहा कि एक वक्त था जब उन्हें फिटनेस का ज्ञान नहीं था ऐसे में वे चुस्त और फुर्तीले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के क्रिकेटरों से ईर्ष्या करते थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें