टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु की एक कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। न्यूज 18 के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह एक सीटी बेस्ट विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी में पोंजी स्कीम के तहत 20 करोड़ का रुपये का निवेश किया था, जिसमें से उन्हें 16 करोड़ रुपये वापस मिला और बाकी 4 करोड़ का चूना लगा गया।
गौरतलब है कि द्रविड़ सहित साइना नेहवाल, पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पाडुकोण भी इस कंपनी में निवेश किए थे। बता दें कि कंपनी पर 800 निवेशकों के 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके मामले में जांच की जा रही है।
कंपनी ने पोंजी स्कीम के तहत लोगों को 40 फीसदी इंटरेस्ट देने का वादा किया था, लेकिन कंपनी वादा को पूरा करने में नाकाम रही। वहीं, इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने निवेशकों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है।
बता दें इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर राघवेंद्र श्रीनाथ सहित पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। द्रविड़ की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस इस मामले में और ज्यादा छानबीन कर रही है।