फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की 'दीवार' को लगा 4 करोड़ का चूना, हुए फर्जीवाड़ा के शिकार

Sun, 18 Mar 2018 06:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु की एक कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। न्यूज 18 के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह एक सीटी बेस्ट विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी में पोंजी स्कीम के तहत 20 करोड़ का रुपये का निवेश किया था, जिसमें से उन्हें 16 करोड़ रुपये वापस मिला और बाकी 4 करोड़ का चूना लगा गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि द्रविड़ सहित साइना नेहवाल, पूर्व बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पाडुकोण भी इस कंपनी में निवेश किए थे। बता दें कि कंपनी पर 800 निवेशकों के 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसके मामले में जांच की जा रही है।

कंपनी ने पोंजी स्कीम के तहत लोगों को 40 फीसदी इंटरेस्ट देने का वादा किया था, लेकिन कंपनी वादा को पूरा करने में नाकाम रही। वहीं, इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह ने निवेशकों को 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाया है। 
विज्ञापन


बता दें इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर राघवेंद्र श्रीनाथ सहित पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। द्रविड़ की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस इस मामले में और ज्यादा छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें