फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहाणे की पूरी हुई मुराद, क्या वर्ल्ड कप में चलेगा बल्ला?

Thu, 05 Feb 2015 05:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज को टीम इंडिया के लिए तैयारियों के वास्ते बेहद अहम माना जा रहा था लेकिन उसके सभी क्रिकेटर इस सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ सके। पहले मैच में शतक लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे को छोड़ दिया जाए तो अन्य भारतीय क्रिकेटर पूरी सीरीज में संघर्ष करते दिखे।
विज्ञापन


ओपनर रोहित के अलावा रहाणे ने कुछ हद तक सीरीज में रन बनाए लेकिन वह भी उतना नहीं कर सके जितना टीम इंडिया को उम्मीद थी। लेकिन अब रहाणे को लगता है कि वह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सफल रहेंगे क्योंकि उन्हें उनकी मनमाफिक चीज मिल गई है।

रहाणे को आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले उनके मनमाफिक नए जूते मिल गए हैं। नए जूते मिलने से बेहद खुश रहाणे का मानना है कि इन जूतों से मैदान पर विकेट के बीच उन्हें दौड़ने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


Got my new Nike cricket shoes! These will give me the stability and grip I need while running between the wickets. #BleedBlue— ajinkyarahane88 (@ajinkyarahane88) 5-फ़रवरी-2015
विज्ञापन

ट्विटर पर नए जूतों के साथ खुद की तस्वीर किया पोस्ट

अंजिक्य रहाणे भारतीय टीम के बेहद भरोसेमंद बल्‍लेबाज हैं और जब टीम खिताब बचाने मैदान पर उतरेगी तो उनसे काफी उम्मीदें होंगी। रहाणे ने माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर अपने नए जूतों के बारे में जानकारी दी है।

रहाणे ने ट्विट करते हुए कहा, "मुझे नाइकी के नए जूते मिल गए हैं। इससे मुझे विकेट के बीच दौड़ने के दौरान ज्‍यादा स्टेबिलिटी और पकड़ बनाने में मदद मिलेगी।"

अपने एक अन्य ट्विट में उन्होंने जूतों के साथ अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है। रहाणे का यह पहला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया 15 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 मार्च को मेलबर्न में खेला जाएगा।

pic.twitter.com/4Mz9ojUQ7K— ajinkyarahane88 (@ajinkyarahane88) 5-फ़रवरी-2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें