फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो गावस्कर के बाद दूसरे नंबर पर आ गए अश्विन

Sat, 23 Jul 2016 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : Getty
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली के शानदार दोहरे शतक के बाद भारतीय पारी में एक और शतक आया जो पुछल्ले बल्लेबाज आर अश्विन के बल्ले से निकला। सिर्फ कोहली ने ही अपनी पारी में रिकॉर्ड नहीं बनाया बल्कि अश्विन ने भी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन


दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन इस पारी में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उस समय भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन अब उसे मैच में ड्राइविंग सीट पर बैठने के लिए कम से कम 300 रन और चाहिए थे। ऐसे में अश्विन ने कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी कर टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। कोहली दोहरा शतक लगाने के बाद टीम के 404 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

कोहली के जाने के बाद आर अश्विन ने खुद को किसी मंझे हुए बल्लेबाज की तरह क्रीज पर जमाए रखा। कोहली के साथ शतकीय साझेदारी करने के बाद अश्विन ने अगले 2 विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। उन्होंने रिदिमान साहा (40) के साथ 71 रनों और अमित मिश्रा के साथ 51 रनों की साझेदारी की। अमित ने 53 रन बनाए।
विज्ञापन


आर अश्विन महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के बाद ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाज हो गए हैं जिनका औसत वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बेहतर है। अश्विन 253 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

अश्विन ने की कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी

आर अश्विन - फोटो : Getty
वेस्टइंडीज के खिलाफ छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक लगाने वाले आर अश्विन दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा टीम इंडिया के कप्तान रहे कपिल देव ने किया था।

अश्विन के टेस्ट करियर की खास बात यह है कि उन्होंने अपने तीनों ही शतक कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगाए हैं। साथ ही इससे पहले उनके दोनों शतक सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगाए थे। लेकिन इस बार वह पहली दफा छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए और शतक ही ठोंक दिया। इस तरह से यह उनका तीसरा शतक है।

वह महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के बाद ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाज हो गए हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 से ज्यादा टेस्ट पारियां खेलने के बाद अपना औसत शानदार रखा हुआ है। सनी के बाद उनका बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतरीन है। अश्विन का औसत इस टीम के खिलाफ 64.66 के आसपास है।

गेंद और बल्ले से कमाल करने वाले अश्विन ने अपने 33 टेस्ट मैचों के करियर में 1200 से ज्यादा रन बनाए है और वह भी 34 की औसत से। इस दौरान उन्होंने 176 विकेट भी झटके हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें