इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए शनिवार और रविवार को बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी होगी। बेंगलूरु में आयोजित होने वाली इस नीलामी में देश-दुनिया के 590 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी किस्मत आजमाएंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए शनिवार और रविवार को बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी होगी। बेंगलूरु में आयोजित होने वाली इस नीलामी में देश-दुनिया के 590 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और अपनी किस्मत आजमाएंगे। हालांकि दो दिन तक चलने वाली इस नीलामी में पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हिस्सा नहीं लेंगी।
विज्ञापन
प्रीति हाल में ही मां बनी हैं और कोविड-19 के खतरे को देखते हुए वह बच्चे को छोड़कर भारत नहीं आना चाहती हैं। ऐसे में उन्होंने इस बार की नीलामी से किनारा करने का फैसला किया है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट पर दी है।
47 वर्षीय प्रीति जिंटा ने नीलामी के आयोजन से एक दिन पहले शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर अपलोड कर ट्वीट किया और लिखा, "मैं इस बार आईपीएल नीलामी में भाग नहीं ले पाऊंगी। मैं अपने छोटे बच्चे को छोड़कर भारत नहीं आ सकती। पिछले कुछ दिन से मैं और हमारी टीम साथ में नीलामी और क्रिकेट की सभी चीजों पर चर्चा में व्यस्त रहे। मैं अपने फैंस से पूछना चाहती हूं कि क्या उनके पास हमारी टीम के लिए किसी खिलाड़ी के नाम का सुझाव है या हमारी नई टीम के लिए कोई सुझाव हो। मुझे यह जानकर अच्छा लगेगा कि आप इस साल लाल जर्सी में किसे देखना चाहते हैं।"
विज्ञापन
पंजाब किंग्स ने दो खिलाड़ियों को किया रिटेन
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 नीलामी से पहले मयंग अग्रवाल और युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है। मयंक को पंजाब ने 12 करोड़ रुपये में जबकि अर्शदीप को 4 करोड़ रुपये में टीम के साथ बरकरार रखा। पंजाब किंग्स आईपीएल मेगा ऑक्शन में सर्वाधिक 72 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी।