फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS: 'अधिक परिपक्वता दिखा रहे हैं', पंजाब के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह से प्रभावित हुए सुनील जोशी

Sun, 27 Apr 2025 04:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

प्रभसिमरन ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 49 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली थी। पंजाब ने प्रभसिमरन की बल्लेबाजी से 20 ओवर में चार विकेट पर 201 रन बनाए थे।
विज्ञापन
प्रभसिमरन सिंह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की बल्लेबाजी से टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी काफी प्रभावित हैं। प्रभसिमरन ने शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 49 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली थी। सुनील का कहना है कि प्रभसिमरन आईपीएल के मौजूदा सत्र में अधिक परिपक्वता दिखा रहे हैं और टीम प्रबंधन द्वारा दिखाए गए भरोसे पर खरे उतरे हैं। 
विज्ञापन

बारिश में धुला मैच 
पंजाब ने प्रभसिमरन की बल्लेबाजी से 20 ओवर में चार विकेट पर 201 रन बनाए थे। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर सिर्फ एक ओवर ही खेल सकी क्योंकि बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा और फिर मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो पाया। मैच बेनतीजा रहा जिससे केकेआर और पंजाब को एक-एक बांटने पड़े। 

कोचिंग स्टाफ को दिया श्रेय 
जोशी ने कहा, मुझे लगता है कि यह सब आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। टूर्नामेंट से पहले वह अपनी बल्लेबाजी में कितना निखार लाता है यह महत्वपूर्ण होता है। निश्चित रूप से मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बल्लेबाजी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर जो सकारात्मक माहौल बनाया है उसके अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं। प्रभसिमरन सफेद गेंद के प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी थी। आंकड़े इसके गवाह हैं लेकिन इस साल वह अधिक परिपक्व हो गए हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

केकेआर ने जब बिना किसी नुकसान के सात रन बनाए थे तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया। जोशी ने इस संदर्भ में कहा, हम प्रकृति के खिलाफ नहीं जा सकते। हमें इसे स्वीकार करना होगा। अगर खेल होता तो यह एक अच्छा मुकाबला होता। हमारे पास दो अंक हासिल करने का मौका था लेकिन हमें यह स्वीकार कर रहा होगा कि हमें एक अंक मिला और हम एक और अंक हासिल करने से चूक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें