फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyansh Arya: दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने एक ओवर में लगाए थे छह छक्के, अब आईपीएल में किया डेब्यू

Tue, 25 Mar 2025 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग में काफी प्रभावित किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे और वह अब आईपीएल में चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
प्रियांश आर्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले प्रियांश आर्या मंगलवार को आईपीएल में डेब्यू करने में सफल रहे हैं। प्रियांश को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच के लिए मौका दिया है। प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब के लिए पारी का आगाज किया। आईपीएल के 18वें सीजन के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में पंजाब ने प्रियांश को 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन

13 गुना अधिक दाम पर बिके थे प्रियांश 
प्रियांश का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। यानी उनके मूल्य में करीब 13 गुना की बढ़ोतरी हुई थी। प्रियांश घरेलू सर्किट में जाना पहचाना नाम हैं। कुछ समय पहले अगस्त 2024 में वह तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। उनकी पावर हिटिंग की तब पूरी दुनिया कायल हुई थी और तभी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिक सकते हैं। ऐसा ही हुआ भी था। 

ये भी पढ़ें: RR vs KKR Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे केकेआर और राजस्थान, जॉनसन की जगह नॉर्त्जे को मिलेगा मौका?

इस अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए बोली लगी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली थी। आखिर में पंजाब की टीम प्रियांश को खरीदने में कामयाब रही थी। अब प्रियांश अपनी पावर हिटिंग का इस्तेमाल पंजाब की टीम के लिए करते दिख रहे हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ टीम को तेज शुरुआत दिलाई। प्रियांश अपने पहले ही आईपीएल मैच में अर्धशतक पूरा करने के करीब थे, लेकिन तीन रन से चूक गए। प्रियांश 23 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। 

युवराज के कारनामे को दोहराया था
प्रियांश ने युवराज सिंह के उस कारनाम को दोहराया था जो 2007 टी20 विश्व कप में देखने को मिला था। वह दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। यही नहीं, एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कमाल करने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड रवि शास्त्री और युवराज सिंह के नाम था। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में दो शतक ठोके थे। इसके अलावा उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। 10 पारियों में उन्होंने 608 रन बनाए थे। प्रियांश ने इस लीग में सबसे ज्यादा 49 चौके और 43 छक्के लगाए थे। यह आयुष बदोनी के बाद दूसरा सबसे ज्यादा था। टूर्नामेंट में उनका औसत 67.55 का और स्ट्राइक रेट 198.69 का रहा था।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'भाग जा...', सुरक्षा घेरा तोड़कर पैर छूने वाले प्रशंसक को कोहली ने दी ऐसी प्रतिक्रिया; हुआ खुलासा
विज्ञापन

प्रियांश का करियर
प्रियांश बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलते हैं और इंडिया-ए अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 2021 में दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें