फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरू की आंधी में उड़े सुपरकिंग्स, फाइनल में पंजाब

Sat, 31 May 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपनर वीरेंद्र सहवाग के आतिशी शतक से किंग्स इलेवन पंजाब ने दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 24 रन से हराकर आईपीएल-7 के फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में पंजाब का मुकाबला एक जून को कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। पंजाब की टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है।
विज्ञापन


क्वालीफायर-2 के इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 12 चौकों और आठ छक्कों के साथ 122 रन की अद्भुत पारी खेली।

यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है जबकि आईपीएल इतिहास में वीरू का यह दूसरा सैकड़ा है। वीरू ने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक दो शतक लगाने वाले मुरली विजय के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना की धुआंधार पारी भी CSK को नहीं दिला सकी जीत

‘मैन ऑफ द मैच’ बने वीरू के इस शतक से पंजाब ने 6 विकेट पर 226 रन का विशाल स्कोर बनाया। डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के के साथ 38 रन बनाए।

जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। हालांकि एक समय चेन्नई ने सुरेश रैना के नायाब अर्द्धशतक से सिर्फ 6 ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा छू लिया था लेकिन रैना के रन आउट होते ही चेन्नई के अन्य बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

रैना ने 25 गेंदों में 12 चौकों और 6 छक्कों के साथ 87 रन की नायाब पारी खेली। इस दौरान रैना ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 15 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ने वाले कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज यूसुफ पठान के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। रैना को पंजाब के कप्तान जॉर्ज बैली ने सीधी थ्रो पर रन आउट किया और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें