फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: कप्तान अश्विन के लिए फिर खड़ी हुई मुसीबत, लगा 12 लाख का जुर्माना

Sun, 21 Apr 2019 01:02 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ipl
इंडियन टी-20 लीग में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन शुरुआत से ही किसी न किसी विवाद में उलझते नजर आ रहे हैं। 20 अप्रैल को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने एक और मुसीबत मोल ले ली।
 
विज्ञापन

2 of 5
dhawan and ashwin
सूत्रों के अनुसार पंजाब के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 37वें मैच के दौरान धीमी ओवर रेट के चलते कप्तान रविचंद्रन अश्विन पर जुर्माना लगाया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
R Ashwin - फोटो : social media
चूंकि ये उनकी टीम का इंडियन टी-20 लीग की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित सीजन का पहला अपराध था, इसलिए अश्विन पर सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
 

4 of 5
ashwin pc
दिल्ली के खिलाफ इस मैच में पंजाब टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोटला की धीमी पिच पर पंजाब के बल्लेबाज दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके और 163/7 का स्कोर ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : PTI
इसके जवाब में पंजाब के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे और दिल्ली ने दो गेंद बाकी रहते 166/5 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ दिल्ली 12 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें