फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWC17 : फाइनल में अर्धशतक जड़ते ही नंबर-1 बन गई पूनम राउत

Sun, 23 Jul 2017 09:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
पूनम राउत - फोटो : pti
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर पूनम राउत ने 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के अर्धशतक जमाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। राउत महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में अर्धशतक जमाने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। 
विज्ञापन



दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज ने 75 गेंदों में दो चौको और एक छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। पूनम ने श्रबसोल द्वारा डाले पारी के 30वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्क्वायर लेग की दिशा में हलके हाथों से शॉट खेला और अपने करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया।

इसके अलावा पूनम भारत की पहली ओपनर बन गई हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में तीन फिफ्टी प्लस रन वाले स्कोर बनाए। छोटे कद की महिला बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2017 महिला वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण के अपने पहले मैच में 86 रन की पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में उन्होंने जोरदार शतक (106) लगाया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा पूनम महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में छक्का जड़ने वाली विश्व की दूसरी ओपनर बनी। पूनम से पहले डी होकले ने 1997 में फाइनल मैच में छक्का जड़ा था। 

बता दें कि 2017 महिला विश्व कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाए। भारतीय टीम अभी लक्ष्य का पीछा कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें