फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतेश्वर पुजाराः 'नई दीवार' में भी बहुत है जान

Sat, 24 Nov 2012 07:58 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीज पर 1016 मिनट, 790 गेंद और 382 रन। यह आंकडा़ है भारतीय क्रिकेट की 'नई दीवार' चेतेश्वर पुजारा का, जो इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पुजारा मुंबई में चल रहे दूसरे टेस्ट में 135 रन बनाकर नौंवे बल्लेबाज के रूप में आफ स्पिनर ग्रीम स्वान की गेंद पर स्टम्प हुए।
विज्ञापन


पुजारा के प्रथम श्रेणी, ए लिस्ट और ट्वंटी-20 करियर में यह पहला मौका था जब वह स्टम्प हुए। पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भारत की तीन पारियों में पहली बार आउट हुए। तब तक वह क्रीज पर 1016 मिनट गुजार चुके थे। 790 गेंदों का सामना कर चुके थे और कुल 382 रनों में 41 चौके लगा चुके थे।

टेस्ट क्रिकेट में आउट होने के बीच क्रीज पर सबसे ज्यादा गुजारने का रिकार्ड वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चन्द्रपाल के नाम है, जिन्होंने चार पारियों में 362 रन के लिए 25 घंटे और 1513 मिनट क्रीज पर बिताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय संदर्भ में यह रिकार्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (1224 मिनट) के नाम है जबकि ओरिजनल दीवार राहुल द्रविड़ 1161 मिनट क्रीज पर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें