फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दीवार' से पुजारा की तुलना पर भड़का यह कंगारु

Wed, 06 Mar 2013 12:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में 204 रनों की पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस ने विदेशी पिचों पर रन बनाने की चुनौती पेश की है। जोंस ने कहा कि घरेलू पिचों पर पुजारा का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन विदेशों में उनकी असली परीक्षा होगी।
विज्ञापन


मीडिया के पुजारा की तुलना पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ से करने पर भी डीन जोंस नाराज हैं। जोंस ने कहा कि पुजारा ने अभी केवल 11 टेस्ट मैच खेले हैं और उनमें से केवल एक ही उन्होंने विदेशी जमीन पर खेला है। ऐसे में द्रविड़ से पुजारा की तुलना करना जल्दबाजी होगी।

उल्लेखनीय है कि साल 2010-2011 में दिसंबर-जनवरी में डरबन और केप टाउन में खेली तीन टेस्ट पारियों में पुजारा ने 31 रन बनाए और इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन रहा।
विज्ञापन


जोंस ने कहा, 'अभी से पुजारा की तुलना द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज से करना जल्दबाजी है और ऐसी तुलनाओं से उन पर अनावश्यक दबाव भी बनेगा। हालांकि पुजारा की रक्षात्मक शैली काफी मजबूत है, लेकिन विदेशी जमीन पर उनके प्रदर्शन की परीक्षा होना अभी बाकी है।'

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी ने कहा, 'अभी से पुजारा की तुलना पूर्व के महान टेस्ट बल्लेबाजों से नहीं की जानी चाहिए। पुजारा को अभी कुछ और समय खेलने दीजिए आगे चलकर वह और मजबूत तथा सुनिश्चित होगा हालांकि विदेशी धरती पर उनकी अग्निपरीक्षा अभी बाकी है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें