फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: पुजारा ने झारखंड के खिलाफ जड़ा शतक, इंग्लैंड सीरीज के लिए दावा मजबूत; रिंकू सिंह चूके

Sun, 07 Jan 2024 08:13 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी और उनके तीसरे नंबर के स्थान पर इस समय शुभमन गिल खेल रहे हैं। गिल भी टेस्ट में इस स्थान पर अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाबाद शतक की मदद से गत विजेता सौराष्ट्र ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी के ग्रुप मैच में झारखंड के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पुजारा ने अपनी नाबाद 157 रन की पारी में 239 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके लगाए। उन्हें शतक जड़ने के साथ इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल होने का दावेदारी ठोक दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर सौराष्ट्र ने चार विकेट पर 406 रन बना लिए हैं और उसकी पहली पारी में 264 रन की बढ़त हो गई है। पुजारा का साथ प्रेरक मांकड (नाबाद 23) निभा रहे थे। झारखंड की टीम पहली पारी में 142 रन पर सिमट गई थी। पुजारा ने चौथे विकेट के लिए अर्पित के साथ 146 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन


भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी और उनके तीसरे नंबर के स्थान पर इस समय शुभमन गिल खेल रहे हैं। गिल भी टेस्ट में इस स्थान पर अच्छी पारी नहीं खेल पाए हैं। 

हरियाणा और राजस्थान के बीच नहीं हुआ दूसरे दिन का खेल
हरियाणा और राजस्थान के बीच शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी में ग्र्रुप मैच में दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के चलते एक भी गेंद फेंके बिना नहीं हो पाया।

रिंकू शतक से चूके, कुलदीप को मिले तीन विकेट
आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह अपने शतक से चूक गए लेकिन उनकी टीम उत्तर प्रदेश की टीम यहां रणज ट्रॉफी के ग्रुप मैच में केरल के खिलाफ पहली पारी में बढ़त लेने के करीब है। अलीगढ़ के रिंकू ने 136 गेंदों में 92 रन की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े, जबकि ध्रुव जुरेल ने 63 रन की पारी में 123 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों की मदद से उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 302 रन बनाए। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर केरल ने छह विकेट पर 220 रन बनाए। वह यूपी के स्कोर से 82 रन पीछे है। विष्णु विनोद ने केरल के लिए सर्वाधिक 74 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने 66 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

गौरव के सात विकेट से दिल्ली 148 पर ढेर

विज्ञापन

तेज गेंदबाज गौरव यादव (7/49) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से पुडुचेरी ने रणजी ट्रॉफी में यहां शनिवार को दिल्ली को पहली पारी में 148 रन पर समेट दिया। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पुडुचेरी ने दो विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में बढ़त बनाने के करीब है और दिल्ली के स्कोर से 35 रन पीछे है। पारस 31 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उनका साथ पारस डोगरा 18 रन बनाकर दे रहे थे। दिल्ली के लिए हर्ष त्यागी (34) ने सर्वाधिक रन बनाए। पुडुचेरी के लिए गौरव के अलावा एबिन मैथ्यू ने दो और सौरभ यादव ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें